Hindi kahaniya
बहुत पुरानी बात है दक्षिण भारत में एक राजा राज्य करता था। राजा का राज्य समुद्र के किनारे था। राजा को भोजन के सांथ मछलियां खाने का बहुत शौक था। बिना मछलियों के राजा का भोजन अधूरा रहता था । एक बार की बात है राजा के राज्य में बहुत तेज तूफान आया जिसके कारण कोई भी मछुआरा मछली पकड़ने के लिए समुद्र में नहीं जा सका। उस दिन राजा को भोजन में मछलियां नहीं मिली जिससे राजा बहुत उदास हो गया। राजा ने जब अपने मंत्रियों से इस बारे में पूछा तो उन्होंने बतलाया कि इतने तेज तूफान में समुद्र में मछली पकड़ने जाना अपनी जान पर खेलने के समान है इसलिए कोई भी मछुआरा समुद्र नहीं जा रहा है। राजा ने घोषणा करवाई की जो भी समुद्र से ताजी मछलियां लाएगा उसे मुंह मांगा इनाम दिया जाएगा। राजा की घोषणा सुनकर मछुआरों के मन में लालच तो आया किंतु कोई भी मछुआरा अपनी जान जोखिम में डालने के लिए तैयार नहीं हुआ। उसी राज्य म...